फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   CT scan service suspended for five days; patients facing hardship.

Amethi News: पांच दिन से सीटी स्कैन सेवा बंद, मरीज परेशान

Fri, 17 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
CT scan service suspended for five days; patients facing hardship.
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन पिछले पांच दिनों से खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रतिदिन होने वाली करीब 70 निशुल्क जांच प्रभावित हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीन का नया पार्ट भी क्षतिग्रस्त मिलने से मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन



बुधवार देर शाम मशीन की मरम्मत के लिए नया पार्ट अस्पताल पहुंचा, लेकिन जांच के दौरान उसकी कूलिंग यूनिट खराब मिली। इसके कारण मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। अब नया पार्ट 18 जुलाई तक मिलने की संभावना है। बृहस्पतिवार को जांच की उम्मीद लेकर पहुंचे कई मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जितेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने तत्काल सीटी स्कैन कराने को कहा था, लेकिन मशीन बंद होने से जांच नहीं हो सकी। राजेश कुमार ने बताया कि मजबूरी में निजी केंद्र पर जांच करानी पड़ी, जहां हजारों रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इरफान ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल निजी जांच कराना संभव नहीं है। सीएमएम डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मशीन का आवश्यक पार्ट क्षतिग्रस्त मिलने से मरम्मत में देरी हुई है। नया पार्ट 18 जुलाई तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सीटी स्कैन सेवा दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed