{"_id":"6a592daece67731295037b65","slug":"overnight-power-cuts-deprived-people-of-sleep-amethi-news-c-96-1-ame1002-170892-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रातभर बिजली कटौती से उड़ी लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रातभर बिजली कटौती से उड़ी लोगों की नींद
Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी । जिले में पिछले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजार, सरकारी कार्यालयों और बस स्टेशन पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
दोपहर के समय गौरीगंज के चौक बाजार, बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में उमस का असर साफ दिखाई दिया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग दुकानों के बाहर लगे पंखों के सामने राहत तलाशते रहे। शीतल पेय, गन्ने का रस, लस्सी और ठंडे पानी की दुकानों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कलेक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचे फरियादी पेड़ों की छांव में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि बस स्टेशन पर यात्री छायादार स्थानों में बसों की प्रतीक्षा करते दिखे।
राकेश कुमार ने बताया कि कुछ मिनट बाहर रहने पर ही कपड़े पसीने से भीग जा रहे हैं। सुषमा देवी ने कहा कि घर के अंदर भी कूलर और पंखे राहत नहीं दे पा रहे हैं। अमित सिंह के अनुसार बाइक से सफर करना मुश्किल हो गया है, जबकि रीना वर्मा ने बताया कि उमस के कारण बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।