{"_id":"6a1dd73c63400ead9a06b3ba","slug":"cylinder-is-not-available-even-after-four-days-amethi-news-c-96-1-ame1022-167185-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज स्थित गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशीगंज। बाजार स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुकिंग के चार दिन बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
दरपीपुर निवासी मनोज ने बताया कि चार दिन पहले गैस बुक कराई थी। सोमवार को सिलिंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी कर्मियों ने 150 रुपये की गैस पाइप खरीदने की बात कही। पाइप की जरूरत न होने की जानकारी देने पर उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। बलराम ने बताया कि एजेंसी पर पाइप लेना अनिवार्य बताया जा रहा है। कुडवा गांव के संजय मौर्य ने बताया कि निर्धारित राशि लेकर एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन अतिरिक्त रकम मांगी गई। इन्कार करने पर सिलिंडर नहीं मिला। गैस खत्म होने से घर में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई।
लालशाहपुर निवासी प्रियंका ने बताया कि 22 मई को बुकिंग कराने के बाद भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। भुसियावां कोरियानी की गायत्री देवी ने बताया कि 20 मई को बुकिंग कराई थी, लेकिन कई दिनों बाद भी आपूर्ति नहीं हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ रही है। सप्लाई इंस्पेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।