{"_id":"6a1dd63ad2d335c3f50f0b47","slug":"dr-mahendra-became-cmo-of-chitrakoot-and-dr-ram-prasad-became-cmo-of-meerut-amethi-news-c-96-1-ame1002-167157-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉ. महेंद्र चित्रकूट व डॉ. राम प्रसाद मेरठ के सीएमओ बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉ. महेंद्र चित्रकूट व डॉ. राम प्रसाद मेरठ के सीएमओ बने
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों में जिले के दो वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की जिम्मेदारी मिली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी को चित्रकूट और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद को मेरठ का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी लंबे समय से अमेठी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। करीब दो वर्ष पहले उन्हें पदोन्नति देकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाया गया था। अब उन्हें चित्रकूट जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राम प्रसाद ने अपने कार्यकाल की शुरुआत भादर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के रूप में की थी। बाद में वह बरेली और रायबरेली में भी तैनात रहे। पदोन्नति के बाद उनकी वापसी अमेठी में हुई थी। अब उन्हें मेरठ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
तबादला सूची में जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव शुक्ला का स्थानांतरण लखनऊ और सिंहपुर सीएचसी में तैनात डॉ. तारिक इकबाल का स्थानांतरण रायबरेली किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन से सूची प्राप्त हो गई है और कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।