{"_id":"69cac769e26e4321eb07cae9","slug":"driver-training-center-could-not-be-built-even-in-15-months-amethi-news-c-96-1-lu11010-162141-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 माह में भी नहीं बन सका चालक प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 माह में भी नहीं बन सका चालक प्रशिक्षण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई तहसील के बहादुरपुर में प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण 15 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। तय समयावधि एक वर्ष में काम पूरा नहीं कराने पर अनुबंध निरस्त होने का प्रावधान है, लेकिन विभागीय घालमेल के चलते ये काम अभी भी वही कंपनी करा रही है। प्रशिक्षण केंद्र पर चालकों को प्रशिक्षण देने के साथ लाइसेंस निर्गत किए जाने हैं।
प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केंद्र खोलने का उद्देश्य ये है कि सड़कों पर केवल प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क हादसों में कम से कम 50 फीसदी तक कमी लाई जा सके। इस केंद्र से प्रशिक्षण लेने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो जाएगा क्योंकि यहां से प्रमाणपत्र मिलने पर आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट से छूट मिल जाएगी।
इसी उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी को प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण और संचालन के लिए 30 दिसंबर 2024 को आशय पत्र जारी किया। दिसंबर 2025 में जब शासन से निर्माण की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई तो पता चला कि चारदीवारी, गार्ड रूम, डीटीआई सेंटर और टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
इसके उलट कार्यदायी संस्था ने रिपोर्ट दी कि चारदीवारी, ट्रेनिंए एवं टेस्टिंग ट्रैक, कक्ष का निर्माण किया जा चुका है। सड़क अन्य कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। वहीं मौजूदा समय में अभी वहां सिर्फ चारदीवारी ही नजर आ रही है, जबकि एक साल से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। अभी तक कंपनी का अनुबंध भी निरस्त नहीं किया गया है।
एआरटीओ महेंद्रबाबू गुप्ता ने प्रशिक्षण केंद्र की रिपोर्ट हर माह मुख्यालय भेजी जा रही है। एक साल के भीतर इसका संचालन शुरू हो जाना चाहिए था। जल्द ही फिर से एक रिपोर्ट भेजकर मौजूदा स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
Trending Videos