{"_id":"69c18b6fb1f827a8c70be5e5","slug":"every-household-will-get-pure-drinking-water-from-june-amethi-news-c-96-1-ame1002-161564-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जून से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जून से हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। नगर पालिका क्षेत्र में हर घर नल परिजयोजना का काम तेजी से जारी है। करीब 49.90 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति संयंत्र, पाइपलाइन और पानी की टंकियों का निर्माण अंतिम चरण में है। लक्ष्य है कि जून तक सभी कार्य पूरे कर घर-घर जलापूर्ति शुरू कर दी जाए। योजना लागू होने पर 25 वार्डों के करीब 40 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
नगर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी क्षमता की पानी की टंकियां तैयार की जा रही हैं। सैफू क्षेत्र में 12 लाख लीटर, अजीम क्षेत्र में 14 लाख लीटर, बरगद्दी में नौ लाख लीटर और मौलवीकलां में सात लाख लीटर क्षमता की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि शेष कार्य अंतिम चरण में है।
परियोजना के तहत 92.33 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। चार नलकूप स्थापित किए जाने हैं और 10,160 घरों तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब छह हजार घरों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, हालांकि तकनीकी कार्य शेष रहने के कारण अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
पानी की किल्लत से मिलेगी राहत : फिलहाल नगर के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत बनी हुई है। चौधराना, कंचाना, सैदाना, कजियाना कला, अल्ताफगंज और मुंशीगंज जैसे इलाके इससे अधिक प्रभावित हैं। लोग वैकल्पिक साधनों से पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी नफीस ने बताया कि पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, ऐसे में नई योजना से राहत की उम्मीद है।
Trending Videos