सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MNREGA wage fraud

Amethi News: मनरेगा मजदूरी में फर्जीवाड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
MNREGA wage fraud
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में मनरेगा मजदूरी को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। श्रमिक रामअचल पाल की मजदूरी आधार कार्ड में हेराफेरी कर दूसरे व्यक्ति के खाते में भेज दी गई। पीड़ित ने योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
Trending Videos



रामअचल के मुताबिक उन्हें वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। उनका मकान बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन उन्हें इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली 90 दिनों की मजदूरी अब तक नहीं मिली है। इसके अलावा मनरेगा में किए गए 37 दिनों के कार्य की मजदूरी भी उनके खाते में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित ने बताया कि वह लंबे समय से मनरेगा में कार्य कर रहे हैं और उनकी मजदूरी बकाया थी। प्रधान प्रतिनिधि की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। जब मामले की पड़ताल की गई तो सामने आया कि मजदूरी जॉबकार्ड पर उनके नाम से भेजी जा चुकी है, लेकिन रकम उनके खाते में नहीं आई।


जांच में यह भी सामने आया कि उनके जॉबकार्ड में गलत आधार नंबर लिंक कर दिया गया था। उनके नाम से ही किसी अन्य व्यक्ति का आधार जोड़ दिया गया, जिसके कारण मजदूरी की पूरी राशि भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हो गई। डीसी मनरेगा शेर बहादुर ने कहा कि यदि मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत सही पाई जाती है तो जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed