{"_id":"69c977e465bbc4656e07fe05","slug":"woman-dies-after-electric-current-passes-through-tree-from-ht-line-amethi-news-c-96-1-ame1002-162088-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एचटी लाइन से पेड़ में उतरा करंट, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एचटी लाइन से पेड़ में उतरा करंट, महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी प्राणपति (60) की शनिवार शाम हाईटेंशन लाइन में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार प्राणपति अपने खेत के पास थीं। इसी दौरान पेड़ के संपर्क में आई 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। थौरी उपकेंद्र के अवर अभियंता सोनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
Trending Videos