{"_id":"69ca6849beb24934d60caa57","slug":"video-video-catha-parayasa-ma-sanaha-bna-nayab-tahasalthara-92va-raka-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चौथे प्रयास में स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार, 92वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चौथे प्रयास में स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार, 92वीं रैंक
अमेठी। कुड़वा डालव गांव की स्नेहा ने चौथे प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 92वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्नेहा वर्तमान में सुल्तानपुर के हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। चार बहनों में सबसे बड़ी स्नेहा की शादी नवंबर 2025 में गौरीगंज के पंडरी गांव निवासी सहायक अध्यापक विपुल पांडेय से हुई है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर तथा आगे की पढ़ाई हरियाणा और अमेठी में पूरी की। आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी से स्नातक और केएनआई कॉलेज, सुल्तानपुर से परास्नातक किया। स्नेहा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद घर पर रहकर और ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की। परिवार और ससुराल के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अब वह प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर समाज सेवा करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।