{"_id":"69ee61714abf10d15701a08d","slug":"farmer-dies-in-bike-collision-amethi-news-c-96-1-ame1020-164363-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगढ़। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया गांव निवासी रामकृपाल (58) अज्ञात बाइक की टक्कर का शिकार हो गए।
परिजनों के मुताबिक, रामकृपाल शनिवार को अमेठी के गुंगवाछ गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे। रात में वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार मौके से भाग हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X