सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Final voter list released, 83,173 new voters added

Amethi News: अंतिम मतदाता सूची जारी, 83,173 नए मतदाता जुड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Final voter list released, 83,173 new voters added
मतदाता सूची प्रका​​शित होने उसकी कापी के बंडल को कर्मी को सौपते डीएम। सूचना विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 83,173 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 14,812 युवा शामिल हैं। अब जिले में मतदाताओं की संख्या 12,48,120 हो गई है।
Trending Videos




निर्धारित समय सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा किया गया। जिले के 1,489 मतदान केंद्रों पर 14,36,528 के सापेक्ष ड्राॅफ्ट प्रकाशन में 11,69,287 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड किए गए थे। पूर्व में जारी अनंतिम सूची में अपात्र पाए गए 2,67,241 नाम हटाए गए। नोटिस के बाद सुनवाई करते हुए दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रक्रिया में 4,340 नाम विलोपित किए गए और 13,802 प्रविष्टियों को शुद्ध किया गया। अंतिम सूची में 24 लाख से अधिक आबादी के सापेक्ष 12,48,120 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 4,872, 100 वर्ष से अधिक आयु के 59, दिव्यांग मतदाता 10,691 और थर्ड जेंडर के 62 मतदाता शामिल हैं।



जगदीशपुर में सबसे अधिक मतदाता
जगदीशपुर विधानसभा में सर्वाधिक 3,30,028 मतदाता दर्ज हैं। तिलोई में 3,06,621, गौरीगंज में 3,06,077 और अमेठी विधानसभा में 3,05,394 मतदाता शामिल हैं।



नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर
डीएम संजय चौहान ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली सभी मतदान केंद्रों, बीएलओ, तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क उपलब्ध है। नागरिक सूची का अवलोकन कर अपने नाम और विवरण की पुष्टि कर सकते हैं। छूटे पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed