सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gas problem not solved even after 20 days

Amethi News: 20 दिन बाद भी नहीं सुलझी गैस की समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gas problem not solved even after 20 days
संग्रामपुर में सिलिंडर के लिए इंतजार करते उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी पर चार अप्रैल को हुई कार्रवाई के बाद से शहर के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 20 दिन बीतने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। अस्थायी व्यवस्था के तहत गैस वितरण तो किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को करीब 15 किलोमीटर दूर संग्रामपुर तक जाना पड़ रहा है।
Trending Videos




सबसे बड़ी समस्या यह है कि अभी तक केवल बुकिंग अन्य एजेंसियों में ट्रांसफर की गई है, जबकि कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया अधूरी है। इसी वजह से शहर में नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। एक सिलिंडर लेने में पूरा दिन निकल जा रहा है। किराया, समय और तेज गर्मी का बोझ अलग से झेलना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजय सिंह ने कहा कि 20 दिन से समस्या जस की तस बनी हुई है, शहर में ही व्यवस्था होनी चाहिए। मीना देवी के मुताबिक घरेलू जिम्मेदारियों के बीच इतनी दूर जाना मुश्किल हो गया है। बबलू खान ने बताया कि एक सिलिंडर के लिए पूरा दिन खराब हो जाता है। गीता देवी ने कहा कि अस्थायी इंतजाम से राहत नहीं मिल रही और स्थायी समाधान जरूरी है।

जल्द ही लागू होगी स्थायी व्यवस्था
पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रक्रिया पूरी होते ही उपभोक्ताओं को नजदीकी एजेंसियों से गैस मिलने लगेगी। जल्द ही स्थायी व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed