सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harsh firing at Katha programme, accused arrested

Amethi News: कथा कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing at Katha programme, accused arrested
मोहनगंज के पूरे दल सिंह गांव में हर्ष फायरिंग से जुड़े वीडियो का स्क्रीन शॉट। 
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पूरे दल सिंह गांव में 14 फरवरी को आयोजित कथा कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
Trending Videos

वायरल वीडियो में शिव बहादुर यादव लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से फायर करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। क्लिप फैलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी शिव बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में औपचारिक गिरफ्तारी की गई। हथियार भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिनेश कुमार मिश्र प्रारंभिक पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग की गई। इसे गंभीरता से लिया गया है। शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की प्रक्रिया जारी है। शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने संबंधी आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed