सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hindi question paper came easy

Amethi News: आसान आया हिंदी का प्रश्नपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hindi question paper came easy
कंपोजिट विद्यालय अमेठी में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.32 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कला व संगीत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। बच्चों ने बताया कि पेपर सरल आया है।
Trending Videos



पहली पाली में हिंदी की परीक्षा देकर निकली कंपोजिट विद्यालय अमेठी की कक्षा आठ की छात्रा प्राची गुप्ता ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा कराया गया है। पेपर आसान था और सभी प्रश्न हल कर दिए। 90 फीसदी अंक मिलेंगे। छात्रा रितिका शर्मा, एहतमा फारुकी ने भी पेपर को सरल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पाठ्यक्रम से ही प्रश्न आए हैं। कक्षा सात की छात्रा अनन्या चौरसिया व अनन्या गुप्ता ने बताया कि सभी विषयों में से हिंदी का प्रश्नपत्र सबसे सरल आया है। कक्षा छह की छात्रा आंचल ने बताया कि शिक्षकों


ने जो पढ़ाया है, उसी में से प्रश्न आए हैं। प्रधानाध्यापक गीता ओझा ने बताया कि 220 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति है। कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में दूसरी पाली की कला विषय परीक्षा में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। छात्रा सुमन ने कहा कि उन्होंने पूरे मन से चित्र बनाए। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में अंतिम दिन वार्षिक परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed