{"_id":"69c227aa6d9e4792230c36cb","slug":"video-amatha-matara-palsa-ka-karayashal-para-saval-bthasalka-va-taugdhafaugdha-ka-aarapa-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, बदसलूकी व तोड़फोड़ के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, बदसलूकी व तोड़फोड़ के आरोप
गौरीगंज के अन्नीबैजल गांव में लूट प्रकरण के खुलासे के दौरान बाल अपचारी को निगरानी में लेने की कार्रवाई विवादों में आ गई है। परिजनों ने गौरीगंज पुलिस पर बदसलूकी करने, दबाव बनाने और घर में तोड़फोड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
परिवार का कहना है कि शनिवार रात पुलिस टीम गांव पहुंची और बिना स्पष्ट जानकारी दिए किशोर को अपने साथ ले गई। विरोध जताने पर महिलाओं और पुरुषों की पिटाई कर बंधक बनाया गया। घर के अंदर सामान बिखेर दिया गया और कुछ वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवार के लोग घबराए हुए हैं। परिजनों ने बताया कि किशोर कुछ दिन पहले ही हरिद्वार से लौटा था।
उसके खिलाफ किन आरोपों में कार्रवाई हुई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाने के उद्देश्य से सभी सदस्यों को एक जगह बैठाए रखा और फिर किशोर को अपने साथ ले गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। परिवार का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
किशोर से पूछताछ की प्रक्रिया पर संदेह
बाल अपचारी को निगरानी में लेकर पूछताछ करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठे हैं। नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में अभिभावकों की मौजूदगी आवश्यक मानी जाती है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि बिना सूचना कार्रवाई की गई। इससे पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। अब यह देखना अहम होगा कि निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन हुआ या नहीं। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।