सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Husband and father-in-law sentenced to eight years in prison for dowry death

Amethi News: दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को आठ साल की सजा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband and father-in-law sentenced to eight years in prison for dowry death
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दहेज उत्पीड़न और हत्या के 11 वर्ष पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सुल्तानपुर ने शुक्रवार को निर्णय सुनाया। न्यायाधीश राकेश यादव की अदालत ने पति अतुल पांडेय और ससुर अनिल पांडेय को दोषी ठहराते हुए आठ वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
Trending Videos



इस मामले में सास ऊषा देवी, जेठ विकास, जेठानी मंजू और देवर विद्याधर उर्फ रिंकू पांडेय को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ मिला। अदालत ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया। संग्रामपुर क्षेत्र के रानीपुर-करनाईपुर निवासी वादी शिवबरन पांडेय के अनुसार वर्ष 2012 में भतीजी खुशबू पांडेय का विवाह मुंशीगंज के शोभा पांडेय का पुरवा निवासी अतुल पांडेय से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप था कि विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू हुआ। चार जून 2015 को खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वादी की तहरीर पर मुंशीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पति और ससुर की भूमिका को प्रमुख बताया, जबकि बचाव पक्ष ने सभी आरोपों से इन्कार किया। उपलब्ध साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अदालत ने पति और ससुर को दोषी माना। अन्य आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर राहत दी गई। अदालत ने दोनों दोषियों को सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed