{"_id":"69d6a04f91f6fd5685015829","slug":"instrumental-music-training-has-commenced-to-develop-proficiency-in-music-amethi-news-c-96-1-ame1008-162945-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संगीत में दक्ष बनाने के लिए वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संगीत में दक्ष बनाने के लिए वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शुरू हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से वाद्य यंत्र प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएसए संजय तिवारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गौरीगंज परिसर में किया।
कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षकों ने विभिन्न विद्यालयों से आई शिक्षिकाओं को हारमोनियम वादन का प्रशिक्षण दिया। वाद्य यंत्रों के उपयोग, स्वर और ताल से जुड़ी बारीकियों की जानकारी भी साझा की गई।
प्रशिक्षण में जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों से दो-दो शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की संगीत में रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। बताया गया कि कार्यशाला के दूसरे दिन कीबोर्ड (कैसियो) का प्रशिक्षण दिया जाएगा, तीसरे दिन तबला, ढोल समेत अन्य वाद्य यंत्रों का अभ्यास कराया जाएगा।
Trending Videos