सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The capacity of two substations will be increased, and 16,000 transformers will be upgraded

Amethi News: दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, 16 हजार ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The capacity of two substations will be increased, and 16,000 transformers will be upgraded
गौरीगंज के बिजली उपकेंद्र के नियंत्रण भवन में लगा ट्रांसफार्मर।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत पीठीपुर और भादर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के साथ ही लाइनों के सुदृढ़ीकरण और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब पांच करोड़ रुपये की योजना के लागू होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

योजना के तहत पीठीपुर उपकेंद्र की क्षमता 13 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी। इसके लिए सात एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। भादर उपकेंद्र की क्षमता 13 एमवीए से बढ़ाकर 18 एमवीए की जाएगी। जिले की छह 33 केवी और सात 11 केवी लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 16 हजार ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जाएगा। 10 केवीए के ट्रांसफार्मरों को बढ़ाकर 16 और 25 केवीए किया जाएगा। 63 केवीए ट्रांसफार्मरों के साथ अतिरिक्त 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे ओवरलोड की समस्या समाप्त होगी और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज मिल सकेगा। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि योजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बजट आवंटन होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed