{"_id":"69d69ea9c713b287bd00712f","slug":"tracks-repaired-after-24-hours-caution-order-lifted-in-the-evening-amethi-news-c-96-1-ame1016-162958-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे बाद पटरी दुरुस्त, शाम को हटा कॉशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे बाद पटरी दुरुस्त, शाम को हटा कॉशन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पलिया पश्चिम में रेलवे ट्रैक मरम्मत करते कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर तकनीकी खराबी के चलते बाधित रेल संचालन 24 घंटे बाद पटरी पर लौट आया। बुधवार दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत की गई। पलिया पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से आवागमन प्रभावित हुआ। जिससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
शाम करीब छह बजे ट्रैक को सुरक्षित मानते हुए काशन हटा दिया गया। मंगलवार को सिंदुरवा स्टेशन के पास पलिया पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग संख्या 138 एसी के निकट पॉइंट में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। बेगमपुरा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, बड़ा हादसा बच गया।
रेलवे की तकनीकी टीम ने पॉइंट की खराबी दूर करने का काम किया। मरम्मत कार्य बुधवार को भी जारी रहा। रेलवे प्रशासन ने सिंदुरवा स्टेशन अधीक्षक को लखनऊ तलब किया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पीडब्ल्यूआई (सेक्शन इंजीनियर) जगदीशपुर पवन गुप्ता ने बताया कि रेलवे से संबंधित जानकारी पीआरओ सेल के माध्यम से ही जारी की जाती है।
Trending Videos