{"_id":"6a19e02afe6b6963640d5cd4","slug":"issue-of-ruckus-at-mlas-residence-reaches-cms-court-amethi-news-c-96-1-ame1002-167001-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएम दरबार पहुंचा विधायक आवास पर हंगामे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएम दरबार पहुंचा विधायक आवास पर हंगामे का मामला
Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुए हंगामे का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है। घटना के चार दिन बाद शुक्रवार को विधायक अपने आवास पहुंची और समर्थकों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवास पर हुई घटना की जानकारी दी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया। कहा कि घटना के बाद परिवार के सदस्य असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। शासन स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और एसपी सरवणन टी पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं।
मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने पहले मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में विवेचना के दौरान अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं, लेकिन अदालत ने उन्हें पर्याप्त आधार नहीं माना। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच और अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें अन्य सात नामजद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। सीओ ने बताया कि सभी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद विधायक आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां दो सिपाही तैनात थे, वहीं अब एक उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।