सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ...no one came to save the truth

Amethi News: ...कोई आया ही नहीं सच को बचाने के लिए

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
...no one came to save the truth
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते ​कवि। - फोटो : कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते ​कवि।
विज्ञापन
सिंहपुर। चिलूली गांव में बुधवार को कवि सम्मेलन में कवियों का जमावड़ा हुआ। कवि अबरार अहमद जायसी ने, कोई आया ही नहीं सच को बचाने के लिए, मुत्तहिद हो गए अब सच को बचाने के लिए... पढ़ा तो श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
Trending Videos

इसके बाद कवि रमजान अली सफीर ने मंच संभाला। मुरझा गए थे फूल जो फिर से खिला दिया, अरमां जो सो गए थे वो फिर से जगा दिया सुनाकर जमकर तालियां बटोरीं। कवि रामशंकर सिंह ने, पढ़े लिखे औ समझदार कै देखा नहीं विकास, आधा अंगना बहु बहारे आधा अंगना सास... सुनाकर आज के पारिवारिक हालात को जाहिर किया। कवि जितेंद्र मिश्र यायावर, कवि संदीप वर्मा इस्माइल, श्रवण कुमार सिंह ने भी अपनी रचनाओं से माहौल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी के कवि वेद प्रकाश सिंह ने, सत्ता धन बिछौना हो गया है, स्वार्थ में संबंध बौना हो गया... पढ़कर मौजूदा राजनीतिक हालात को प्रदर्शित किया। कवि सम्मेलन में सुशील चंद्र पांडेय, संत प्रसाद जिज्ञासु, हरि प्रसाद सिंह, इंद्रेश भदौरिया ने काव्य पाठ किया। आयोजक कृष्ण कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रेश भदौरिया,अध्यक्षता ज्ञानेंद्र पांडेय और संचालन प्रवीण त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed