सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ortho Ward Full; Beds Had to Be Increased for Patients

Amethi News: ऑर्थो वार्ड फुल, मरीजों के लिए बढ़ाने पड़े बेड

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ortho Ward Full; Beds Had to Be Increased for Patients
तिलोई ​स्थित मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों हड्डी रोग विभाग पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी ऑर्थो विभाग में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। दिनभर में 360 मरीजों ने हड्डी रोग विभाग में उपचार कराया। बढ़ती भीड़ के चलते ऑर्थो वार्ड में बेड कम पड़ गए, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी पड़ी।
Trending Videos



ऑर्थो चिकित्सक डॉ. अजीत यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों की संख्या बढ़ने से हड्डी टूटने और चोट के मामलों में इजाफा हुआ है। इसके चलते वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों और तीमारदारों को ओपीडी और जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने समय पर जांच और उपचार न मिलने की शिकायत भी की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ के बावजूद मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑर्थो वार्ड में बेड कम पड़ने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई गई है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए आवश्यक संसाधन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed