सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Bhawalpur-PHC Link Road will be Spick and Span.

Amethi News: चकाचक होगा भावलपुर-पीएचसी संपर्क मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The Bhawalpur-PHC Link Road will be Spick and Span.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के भावलपुर गांव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। अब इस सड़क के नवीनीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। सड़क की मरम्मत पर 35.60 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से करीब 20 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
Trending Videos



सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर गड्ढों और जलभराव से आवागमन और कठिन हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी रोज जोखिम उठाकर विद्यालय जाना पड़ता है। किसानों को ट्रैक्टर और लोडर से फसल बाजार तक पहुंचाने में समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भावलपुर निवासी रामअवध ने बताया कि उखड़ी सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। संगीता देवी ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजते समय हमेशा हादसे का डर बना रहता है। किसान रघुवीर सिंह ने कहा कि खराब सड़क से फसल ढुलाई प्रभावित होती है। अमन यादव ने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed