सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bus wouldn't start, so we had to push it.

Amethi News: स्टार्ट नहीं हुई बस, लगवाया धक्का

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 13 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The bus wouldn't start, so we had to push it.
विज्ञापन
अमेठी। रोडवेज बस स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली बस स्टार्ट नहीं होने पर चालक और परिचालक को धक्का लगवाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोडवेज बसों की हालत चर्चा का विषय बन गई है।
Trending Videos



आलमबाग डिपो की बस मंगलवार को अमेठी बस स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए खड़ी थी। यात्रियों को लेकर रवाना होने से पहले ही बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने कई बार बस स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक और परिचालक ने धक्का लगवाकर बस को स्टार्ट कराया और फिर वर्कशॉप भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रोडवेज बसों की फिटनेस और रखरखाव पर सवाल उठाए। क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही बस आलमबाग डिपो की है। तकनीकी खराबी के कारण बस स्टार्ट नहीं हो सकी थी। बस को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed