{"_id":"6a1c86acebebd3342803806e","slug":"paving-the-way-for-highway-expansion-poles-being-removed-amethi-news-c-96-1-ame1002-167086-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे विस्तार का रास्ता साफ, हटाए जा रहे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे विस्तार का रास्ता साफ, हटाए जा रहे खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में चल रहे मार्ग चौड़ीकरण के दौरान हटाए जा रहे विजली के खंभे। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर जाम और संकरी सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। एनएच-931 चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क विस्तार में बाधा बने करीब दो हजार बिजली खंभों को हटाने और स्थानांतरित करने का कार्य तेज कर दिया गया है। इससे सड़क चौड़ीकरण का काम भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ मार्ग के 68.3 किलोमीटर हिस्से को 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। फिलहाल दो लेन की सड़क पर बढ़ते यातायात के कारण कई स्थानों पर रोज जाम की स्थिति बनती है। खासकर बाजार और कस्बाई क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
ऊर्जा निगम और निर्माण एजेंसी की संयुक्त टीम बिजली खंभों की शिफ्टिंग में जुटी है। परियोजना के तहत पहले नए स्थानों पर बिजली खंभे और लाइनें स्थापित कर आपूर्ति सुचारु की जा रही है। इसके बाद पुराने खंभे और लाइनें हटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
हाईवे के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण, मिट्टी भराई और नाली निर्माण का कार्य भी एक साथ चल रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद अमेठी से प्रतापगढ़ की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगी। इससे लोगों का समय बचेगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ मार्ग जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। संकरी सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां आए दिन जाम और हादसों का खतरा बना रहता है।
प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष सिंह ने बताया कि बिजली खंभों की शिफ्टिंग पूरी होने के बाद चौड़ीकरण कार्य और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Trending Videos