{"_id":"6a1d3c6d0704a33b0800d935","slug":"video-video-amatha-ma-mahanata-ka-mal-mana-maca-para-samamanata-hae-21-mathhava-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में मेहनत का मिला मान, मंच पर सम्मानित हुए 21 मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में मेहनत का मिला मान, मंच पर सम्मानित हुए 21 मेधावी
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 21 मेधावियों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच पर सम्मान पाने के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से दमक उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ग में जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 21 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं जिले की अमूल्य पूंजी हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलती है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने का प्रयास करने की बात कही।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अमेठी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता को निरंतर बनाए रखने और बड़े लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को बधाई देते हुए जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अमर उजाला की ओर से भी चयनित मेधावियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने भी मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेधावियों की उपलब्धियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।