{"_id":"6a1c87f194b7a0d0f703b635","slug":"report-filed-against-second-constable-in-bribery-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-167093-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिश्वत प्रकरण में दूसरे सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिश्वत प्रकरण में दूसरे सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस थाने में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया के नौ हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में नए तथ्य सामने आने लगे हैं। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद अब एक अन्य सिपाही आकाश सिंह का नाम भी प्रकरण में शामिल हो गया है। टीम की तहरीर पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के आधार पर शनिवार को चंदन कनौजिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद हुई जांच में दूसरे सिपाही की भूमिका भी सामने आई। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता से धनराशि की मांग और पूरे घटनाक्रम में उसकी संलिप्तता के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश सिंह के कहने पर ही चंदन कनौजिया शिकायतकर्ता से राशि लेने गया था।
एंटी करप्शन टीम के जाल में चंदन के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले की कड़ियां जुड़नी शुरू हुईं। टीम ने साक्ष्य और बयान जुटाने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गिरफ्तार सिपाही चंदन कनौजिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं दूसरे नामजद सिपाही की तलाश में टीमें जुटी हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos