{"_id":"69ee5f8abcaea054d90b890a","slug":"people-are-suffering-from-intense-heat-and-scorching-sun-amethi-news-c-96-1-ame1008-164335-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में रविवार को तेज धूप के दौरान बच्चे का बचाव करती महिला। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। सहालग के बावजूद शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा।
सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो गई। भीषण गर्मी में दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही पूरे शरीर को ढककर और छाते के सहारे बाहर निकल रहे हैं। 12:20 बजे गौरीगंज सैंठा तिराहे पर पैदल जा रहे लवकुश वर्मा ने बताया कि बस से उतरने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में गमछा रखने पर भी राहत नहीं मिल रही।
बर्तन व्यापारी सत्यम अग्रहरि ने बताया कि सहालग के बावजूद दोपहर में दुकानदारी ठप रहती है। सुबह जल्दी दुकान खोलनी पड़ रही है, जबकि शाम को ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर देर रात तक दुकान खुली रहती है। कपड़ा व्यापारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिससे कारोबार सुबह और शाम तक सीमित हो गया है।
वीरेंद्र कुमार के अनुसार ग्राहक सुबह नौ से 10 बजे और शाम चार से नौ बजे के बीच ही खरीदारी करते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी दिख रहा है। तालाब सूखने से मवेशियों के सामने पानी का संकट है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X