{"_id":"6a66e4ea6486ad9d530f0922","slug":"police-action-following-reports-of-cattle-slaughter-in-amethi-one-accused-injured-in-encounter-three-arrested-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी घायल; तीन धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी घायल; तीन धरे गए
Mon, 27 Jul 2026 10:26 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:26 AM IST
सार
अमेठी में गोवंश काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल आरोपी मो. मोहसिन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार सुबह गोवंशीय पशु काटने की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत तीन को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी मौके से भाग निकला। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ जामों थाना क्षेत्र के पूरे दृगपाल गांव में हुई। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को काटने और उनके परिवहन की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने गांव की घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसी समय खुद को घिरता देख मो. मोहसिन पुत्र मेहबुल्ला ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पहले सीएचसी जामों पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मो. मोहसिन सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र के इमामगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने इमामगंज का ही निवासी मो. मोनू उर्फ असरफ पुत्र अब्दुल सलाम तथा सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी मो. आमिर पुत्र मो. रसीद खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जामों थाना क्षेत्र के दतनपुर मजरे कटारी निवासी राजेश पुत्र गणेश सिंह मौके से भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि जिले में गोवध और संगठित अपराध में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।