सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Political Uproar Erupts Over Akhilesh Yadav's Controversial Poster

Amethi News: अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर पर मचा सियासी घमासान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Political Uproar Erupts Over Akhilesh Yadav's Controversial Poster
अमेठी रेलवे स्टेशन पर लगा पोस्टर। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेलवे स्टेशन और संग्रामपुर में मंगलवार सुबह लगा एक पोस्टर स्थानीय राजनीति का केंद्र बन गया। पोस्टर पर लिखे संदेश से क्षेत्र में सियासी बहस तेज हो गई। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में इसे देखा जा रहा है।
Trending Videos

पोस्टर पर अंकित पंक्ति आपको क्या चाहिए, धुरंधर काम या अखिलेश का ल्यारी राज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। कराची के ल्यारी इलाके का उल्लेख है, जो गिरोहबाजी और हिंसा के कारण चर्चा में रहा है, जिसका जिक्र फिल्म धुरंधर में भी है। संदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई को प्रमुखता दी गई है। पोस्टर पर यूथ अगेंस्ट माफिया नामक संगठन का उल्लेख है। इसमें जुड़े पदाधिकारियों के नाम और चित्र लगाए गए हैं। घटना के बाद बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर चर्चा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग राजनीतिक रणनीति मान रहे हैं जबकि कुछ इसे माहौल प्रभावित करने का प्रयास बता रहे हैं। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पोस्टर हटाए जा चुके हैं और जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने पोस्टर पर आपत्ति जताई। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी सामग्री लगाने की अनुमति किसने दी। चेतावनी दी कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी विरोध दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed