{"_id":"69d556816fe3f297ae03e7eb","slug":"video-of-young-womans-statement-goes-viral-speculation-mounts-amethi-news-c-96-1-ame1002-162870-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवती के बयान का वीडियो वायरल, चर्चा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवती के बयान का वीडियो वायरल, चर्चा तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। युवक-युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती स्वयं को बालिग बताते हुए अपने प्रेमी से निकाह करने की बात कह रही है। उसने कहा कि यह निर्णय उसकी इच्छा से लिया गया और किसी प्रकार का दबाव नहीं है। प्रेमी के परिवार को परेशान न करने की अपील भी की।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि युवती की मां ने प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि बेटी घर से जेवर लेकर गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos