सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman Dies After Out-of-Control Bike Skids; Husband and Daughter Injured

Amethi News: बेकाबू बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies After Out-of-Control Bike Skids; Husband and Daughter Injured
बाजारशुकुल सीएचसी में गमगीन मृतक करिश्मा के परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के खेममऊ ग्राम पंचायत के शिवरतन का पुरवा के पास मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दूधाधारी गांव निवासी हितलाल और उनकी बेटी जानवी घायल हो गईं जबकि पत्नी करिश्मा (27) की मौत हो गई।
Trending Videos


हितलाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी करिश्मा (27) और बेटी जानवी के साथ बाइक से पूरे गोडियन गांव जा रहे थे। रास्ते में शिवरतन का पुरवा के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से फिसलकर गिर गई। हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट आई जबकि उन्हें और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। हितलाल ने बताया कि हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं, बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलख रहे परिजन
करिश्मा की मौत के बाद सास जसवंता का रो-रोकर बुरा हाल है। पति हितलाल बिलख रहा है। ससुर कीर्तन गमगीन हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed