पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts and tripping ruined sleep

Amethi News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने उड़ाई नींद

Thu, 28 May 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Power cuts and tripping ruined sleep
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


रातभर हर घंटे बिजली कटने से लोग गर्मी और उमस में परेशान रहे। सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक ढाई घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा दिनभर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर ट्रिपिंग होती रही। शुकुलपुर फीडर से मंगलवार रात नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो 11:10 बजे बहाल हो सकी। महज आठ मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई और रात 1:29 बजे बिजली आई। इसके बाद भी ट्रिपिंग और कटौती का सिलसिला जारी रहा।

बाजारशुकुल, जामों, शाहगढ़, जगदीशपुर, फुरसतगंज, सिंहपुर, कमरौली, भेंटुआ और भादर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी तीन से चार घंटे कटौती हुई। कहीं जंपर टूटने तो कहीं एबी केबल जलने से आपूर्ति बाधित रही। लोकल फाल्ट के नाम पर भी दिन और रात बिजली काटी जाती रही।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बढ़े लोड और तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। फाल्ट ठीक कर व्यवस्था सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed