{"_id":"6a3d71c0f0505a31d70e2525","slug":"principal-and-teachers-absent-student-attendance-remained-low-amethi-news-c-91-1-ame1011-159241-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधानाचार्य व शिक्षक नदारद, विद्यार्थियों की उपस्थिति रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधानाचार्य व शिक्षक नदारद, विद्यार्थियों की उपस्थिति रही कम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालय खुल गए, लेकिन पहले ही दिन कई स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक गायब मिले, जबकि छात्र उपस्थिति भी बेहद कम रही।
बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने जिले के छह विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय विजयगांव में प्रधानाचार्य मंगेशलता और शिक्षक अनुपस्थित मिले। विद्यालय का हैंडपंप खराब तथा शौचालय बंद पाया गया। निर्धारित समय 7:30 बजे के बाद शिक्षा मित्र स्कूल पहुंचे जबकि एक दिव्यांग शिक्षिका ही समय से उपस्थित मिलीं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरिया याकूबपुर में निरीक्षण के समय केवल दो छात्र मौजूद मिले। निरीक्षण के बाद बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, बच्चों संग खाया एमडीएम
फोटो- 15
अंबेडकरनगर। विद्यालय खुलने के पहले दिन डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बर्धा भिउरा का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया और उनके साथ मध्याह्न भोजन में रोटी-दाल ग्रहण की। विद्यालय की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, रसोईघर और एमडीएम की गुणवत्ता का जायजा लिया। डीएम ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, वहीं शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा च स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन विद्यालयों में भी उपस्थिति रही कम
जिले के अन्य विद्यालयों में भी छात्र उपस्थिति निराशाजनक रही। कटेहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंडिया चितौना में 187 में से केवल 25 छात्र पहुंचे, जबकि कसियापुर विद्यालय में 65 में से सिर्फ तीन बच्चे उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय शिव बाबा में भी उपस्थिति बेहद कम रही। आलापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निरहू सराय में 30 में से 14 तथा कंपोजिट विद्यालय दिलावलपुर में 90 में से 47 छात्र उपस्थित रहे। वहीं जलालपुर के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में 282 छात्रों के सापेक्ष मात्र दो विद्यार्थी पहुंचे। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंडिया चितौना में 187 में से केवल 25 छात्र उपस्थित थे। पीएस कसियापुर कटेहरी में 65 में से 3 बच्चे उपस्थित मिले।
गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जोर दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों से भी संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
- डॉ. पूनम मिश्रा, बीएसए