सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Routes of six trains passing through Nihalgarh changed

Amethi News: निहालगढ़ होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों के मार्ग बदले

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Routes of six trains passing through Nihalgarh changed
विज्ञापन
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 और 26 फरवरी को परेशानी उठानी पड़ेगी। वाराणसी जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच बी-व्यासनगर काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान निहालगढ़ होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। अमेठी से होकर गुजरने वाली दो गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी।
Trending Videos



रेल प्रशासन के अनुसार लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर इन तिथियों में अप और डाउन दिशा की कोटा-पटना एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस प्रयागराज-कानपुर मार्ग से संचालित होगी। इन ट्रेनों का निहालगढ़ में ठहराव नहीं रहेगा। ऐसे में इस स्टेशन से यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक प्रबंध करना होगा। यात्री टिकट निरस्त कर नई तिथि चुन सकते हैं या कानपुर पहुंचकर संबंधित ट्रेन से सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी होकर चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस को करीब ढाई घंटे रोककर आगे बढ़ाया जाएगा। अमृतसर-पंजाब मेल लगभग तीन घंटे विलंब से संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन और एनटीईएस पर उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ कुलदीप तिवारी ने बताया कि निर्धारित तिथियों में संचालित गाड़ियों के समय और ठहराव में आंशिक संशोधन किया गया है। विस्तृत विवरण रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed