सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ruksar and Aastha in Intermediate and Nidhi in High School are district toppers.

Amethi News: इंटर में रुकसार व आस्था और हाईस्कूल में निधि जिला टॉपर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ruksar and Aastha in Intermediate and Nidhi in High School are district toppers.
डीजे कांवेंट पब्लिक स्कूल रानीगंज जगदीशपुर सेल्फी लेते मेधावी विद्यार्थी। स्रेात: विद्यालय प्रब
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इंटरमीडिएट में रुकसार और आस्था मौर्या ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में निधि ने 96.83 फीसदी अंक पाकर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया और प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठा स्थान पाया।
Trending Videos



बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही छात्र-छात्राएं परिणाम जानने के लिए स्कूलों और साइबर कैफे में जुटे रहे। कई जगहों पर मोबाइल और इंटरनेट के जरिये विद्यार्थी अपना परिणाम देखते नजर आए। जैसे ही परिणाम सामने आया, मेधावियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालयों में जश्न का माहौल बन गया। इंटरमीडिएट में 21,590 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 21,157 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 18,821 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 88.96 फीसदी रहा। इस प्रदर्शन के साथ जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है, जो बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल में 26,243 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 25,116 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 21,288 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए और परिणाम 84.52 फीसदी रहा। इस वर्ग में जिले को प्रदेश में 70वां स्थान प्राप्त हुआ है। परिणाम जारी होते ही मेधावियों के घरों में खुशी का माहौल छा गया। अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कई विद्यालयों में टॉपर्स का सम्मान किया गया। शिक्षकों और प्रबंधकों ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। अभिभावकों के सहयोग और सकारात्मक माहौल ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। कई मेधावियों ने आगे चलकर इंजीनियर, डॉक्टर और प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बताया। परिणाम का दिन जिले में उत्सव जैसा रहा, जहां मेधावियों की सफलता ने हर ओर खुशी का माहौल बना दिया।




इंटरमीडिएट के टॉपटेन (अंक प्रतिशत)
1. रुखसार- सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों, 91.60
1. आस्था मौर्या - जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर जगदीशपुर, 91.60
2. सक्षम पांडेय- अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज, 91.20
3. आरजू शर्मा- एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, 90.80
3. अदिति सिंह- जनता इंटर कॉलेज मवई जामों, 90.80
4. श्रद्धा गुप्ता- आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर, 90.60
5. शिवांशी शुक्ला- बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज मऊ, 89.90
6. काजल- श्रीकाली इंटर कॉलेज विशेषरगंज गोरखापुर, 89.60
7. अंशी सिंह- राजीव गांधी साइंस कॉलज गौरीगंज, 89.40
7. प्रिंसी- सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों- 89.40
8. दिव्यांशी- सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों- 89.20
9. दिव्यांशी- जेबीवीडी इंटर कॉलेज अलीनगर अमेठी- 89.00
10. अनुज यादव- जंगबहादुर इंटर कॉलेज ककवा, 88.80




हाईस्कूल के टॉपटेन (अंक प्रतिशत)
1. निधि- प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज प्रमोदनगर मंगलपुर अमेठी, 96.83
2. विकास- शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, 95.50
3. श्रेया मौर्या- शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, 94.17
3. मधुलिका शुक्ला- प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज प्रमोद नगर मंगलपुर अमेठी, 94.17
4. सेजल- कलावती लालजी बालिका इंटर कॉलेज चतुर्भुजपुर अमेठी, 93.83
4. कीर्ति- दयानंद शिक्षण संस्थान उमावि जामों, 93.83
5.आयुष पांडेय-डीजे कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल रानीगंज जगदीशपुर, 93.33
6. साक्षी यादव- जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर जगदीशपुर, 93.0
7. कृष्णा मौर्या- जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा, 92.83
7. लक्ष्मी- जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा, 92.83
7. अंजली मौर्या- आरके एस इंटर कॉलेज नरैनी, 92.83
7. शिखा जायसवाल- डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर तिलोई, 92.83
8. यामिनी यादव- सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमेठी, 92.67
8. गौरव गुप्ता- जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा, 92.67
9. ऋषभ पांडेय- जीबी सिंह इंटर कॉलेज अचलपुर, 92.50
9. दीप्ति- जीबी सिंह इंटर कॉलेज अचलपुर, 92.50
10. रिया यादव- आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर, 92.17
10. वैष्णवी- हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियांवा, 92.17
10. सूरज वर्मा- प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज प्रमोद नगर मंगलपुर अमेठी, 92.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed