{"_id":"6a5a82e443684eaab502f578","slug":"safrin-tops-in-essay-writing-amethi-news-c-96-1-ame1002-170995-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में सफरीन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में सफरीन अव्वल
Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज जायस में निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफरीन ने प्रथम, अश्वनी कुमार ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सानिया प्रथम, गीता द्वितीय और आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में सफरीन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवलली दूसरे और ज्ञानवती तीसरे स्थान पर रहीं।
क्विज प्रतियोगिता में काजल ने पहला, गीता ने दूसरा और शिवलली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।