बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी सिटी:150 दुकानों पर छापे, 35 को नोटिस 10 टीमों ने की जांच

अमेठी सिटी:150 दुकानों पर छापे, 35 को नोटिस 10 टीमों ने की जांच

Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:20 PM IST
अमेठी सिटी:150 दुकानों पर छापे, 35 को नोटिस 10 टीमों ने की जांच
150 दुकानों पर छापे, 35 को नोटिस 10 टीमों ने की जांच प्रयोगशाला भेजे गए 20 उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने अमेठी सिटी: खाद वितरण में अव्यवस्था, ओवररेटिंग और किसानों की शिकायतों को लेकर अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद कृषि विभाग ने शनिवार को जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया। उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी और जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में गठित 10 टीमों ने सहकारी समितियों, इफको केंद्रों और निजी उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया। अभियान में 150 दुकानों की जांच की गई। 35 उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि विभिन्न अनियमितताओं पर 20 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उपनिदेशक कृषि ने नंदमहर स्थित भंडारा, आईएफडीसी मुसाफिरखाना, श्याम खाद-बीज भंडार समेत 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस और वितरण व्यवस्था की जांच की। गौरीगंज में जिला कृषि अधिकारी ने मौर्य बीज भंडार, इफको बिक्री केंद्र, मधुसूदन उर्वरक बिक्री केंद्र तथा मौर्य पुस्तक व बीज भंडार का निरीक्षण किया। जांच में दो दुकानों पर लाइसेंस, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर मौके पर नहीं मिले, जबकि एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद भी संचालित मिला। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इफको केंद्र पर सर्वर की समस्या मिलने पर टोकन व्यवस्था से वितरण और प्रत्येक फार्मर रजिस्ट्री पर निर्धारित मात्रा में खाद देने के निर्देश दिए गए। नियमित निगरानी जरूरी सेवानिवृत्त जिला कृषि अधिकारी डॉ. लाल बहादुर ने कहा कि मांग वाले केंद्रों पर समय से उर्वरक पहुंचाना, सर्वर और पीओएस की तकनीकी दिक्कतें तत्काल दूर करना, नियमित निरीक्षण और ओवररेटिंग पर सख्ती ही समस्या का स्थायी समाधान है। किसानों को प्रत्येक खरीद का पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए। हर किसान को मिलेगी खाद जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को प्रत्येक दशा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वर संबंधी दिक्कतें दूर कराई जा रही हैं। उर्वरक और कीटनाशकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या अन्य अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। नमूने फेल होने पर लाइसेंस निलंबित तथा नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नहीं थम रहा रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटलों पर ठहराव

18 Jul 2026

बाढ़ का पानी कम हो रहा दुश्वारियां बरकरार

18 Jul 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत

18 Jul 2026

गुस्साए लोगाें ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

18 Jul 2026

राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर कीचड़ बनी परेशानी का सबब

18 Jul 2026
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के घर व फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी का छापा

18 Jul 2026

अमावस्या पर तिगरी में जाम ने छुड़ाए श्रद्धालुओं के पसीने

18 Jul 2026
विज्ञापन

कबीरपुर में दो पक्ष के बीच मारपीट, पथराव

18 Jul 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

18 Jul 2026

बांदा: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत

18 Jul 2026

पीएम मोदी की रैली में पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगुराल की डीएसपी से बहस, वीआईपी पास फाड़ने का आरोप

18 Jul 2026

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने युवाओं को आगे बढ़ने का किया आह्वान, प्रतिभाशाली छात्रों को दिया पदक

18 Jul 2026

Video: बहराइच में दो शावकों के साथ सड़क पार करती मादा-तेंदुआ, बाइक सवारों पर झपटी

18 Jul 2026

Video: जातीय एकता कानून के विरोध में तिब्बती समुदाय ने धर्मशाला में निकाली रैली

18 Jul 2026

अजनाला के गुज्जापीर गांव में दो भाइयों के घर चोरी

18 Jul 2026

परिजनों की मांग, एजेंट को दी जाए फांसी, VIDEO

18 Jul 2026

Video: कुल्लू नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

18 Jul 2026

मोगा के जीरा रोड के सुए में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Video: सोलन में हुई अटल पेंशन योजना की समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट बैंकों को मिला सम्मान

18 Jul 2026

Rajasthan: CM भजनलाल का देसी अंदाज़! महिलाओं के साथ खेत में किया काम

18 Jul 2026

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, अब अभिजीत दीपके ने की भूख हड़ताल की घोषणा; क्या बोले प्रदर्शनकारी

18 Jul 2026

जाैनपुर में दर्दनाक हादसा, युवक की मौत; VIDEO

18 Jul 2026

Sawai Madhopur: गांव में पैंथरों का आतंक, वन विभाग को मिली सफलता, दो दिन में तीसरा पैंथर भी पिंजरे में कैद

18 Jul 2026

Video: रायबरेली में गुस्साए पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला

18 Jul 2026

Video: श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा जागेश्वर धाम

18 Jul 2026

Video: बारिश में भीगते हुए निकले राहगीर, डेढ़ घंटे की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

18 Jul 2026

Video: सर्वर ठप, सहकारी संघ में खाद वितरण ठप, किसान लौटे बैरंग

18 Jul 2026

Video: टिन्नू व मनीष की 39 घंटे की रिमांड शुरू, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

18 Jul 2026

Video: अयोध्या में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, राम मंदिर व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल

18 Jul 2026

बारिश से गोरखपुर की सड़कें बनीं तालाब, सड़कों पर लगा पानी

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed