{"_id":"6a5b1ac6717324d7c2051c80","slug":"video-central-gst-raids-on-timber-dealers-house-and-factory-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"लकड़ी कारोबारी के घर व फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी कारोबारी के घर व फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी का छापा
रामपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने बुधवार को लकड़ी कारोबारी जकीउल्लाह खान के आवास और भमरोवा स्थित उनकी लकड़ी फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और फैक्ट्री से जुड़े अभिलेखों तथा खातों की गहन जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि सुबह से ही केंद्रीय जीएसटी की टीम फैक्ट्री और आवास पर मौजूद रही। अधिकारियों ने कारोबारी के वित्तीय रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज और अन्य कारोबारी अभिलेखों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनका सत्यापन भी शुरू किया है।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कारोबारी से कर संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। समाचार लिखे जाने तक केंद्रीय जीएसटी की टीम की कार्रवाई जारी थी और अधिकारियों ने फिलहाल जांच पूरी होने तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।