{"_id":"6a5a833feee1e001330b37dd","slug":"uproar-at-semrauta-substation-staff-including-the-junior-engineer-beaten-up-amethi-news-c-96-1-ame1015-170950-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेमरौता उपकेंद्र में बवाल, जेई समेत कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेमरौता उपकेंद्र में बवाल, जेई समेत कर्मियों को पीटा
Sat, 18 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। बिजली कटौती और मीटर बिल में गड़बड़ी को लेकर बृहस्पतिवार रात सेमरौता विद्युत उपकेंद्र में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि उपकेंद्र पहुंचे तीन लोगों ने जेई समेत संविदा कर्मियों की पिटाई कर दी। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और कार्यालय में रखा डेस्कटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। जेई अरविंद त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेई अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि खेखरुआ निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह, अभिषेक सिंह और मृगेंद्र शुक्ला उपकेंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि तीनों ने पहले मीटर रीडर शोभनाथ की पिटाई की। बीचबचाव करने पहुंचे अन्य संविदा कर्मियों को भी पीट दिया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात एसएसओ राकेश चौरसिया को कंट्रोल रूम में बंद कर दिया गया।
आरोप है कि इसके बाद तीनों उनके कार्यालय में घुस आए और उनकी पिटाई कर दी। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।