फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The organization will be strengthened by the efforts of the workers.

Amethi News: कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत होगा संगठन

Sat, 18 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The organization will be strengthened by the efforts of the workers.
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत : संगठन
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियानों को गति दी जाएगी। शुक्रवार को अमेठी आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



अमेठी कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने समर्थकों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और गदा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त किया जाएगा। महेश सोनी ने कहा कि अशोक चौरसिया का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed