{"_id":"6a5b1ab474c6938b19043a20","slug":"video-clash-and-stone-pelting-between-two-groups-in-kabirpur-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरपुर में दो पक्ष के बीच मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। बच्चों के बीच हुईं कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव में तीन महिलाओं समेत छह लोेग घायल हो गए। सूचना पाकर डायल 112 की दो गाड़ियों से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए
सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर निवासी इकरार व साबिर का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह उनके बच्चों का दूसरे पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया। जिसकी शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के लोगों नेे लाठी डंडे से मारपीट कर दी। छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट व पथराव में इकरार, साबिर, मुस्कान पुत्री साबिर, जरीना पत्नी साबिर, इरशाद, सादिया पुत्री वसीम घायल हो गए। गांवं में मारपीट व पथराव होने की सूचना पाकर डायल 112 की दो गाड़ियों से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने मौके से कई को हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने हकीकत व वसीम निवासी कबीरपुर, मुस्लिम व अखलाक निवासी कासमाबाद का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि इस मामले में पांच का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।