{"_id":"6a5b1abc6d7585318708948c","slug":"video-jam-in-tigri-on-amavasya-made-devotees-sweat-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर तिगरी में जाम ने छुड़ाए श्रद्धालुओं के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर तिगरी में जाम ने छुड़ाए श्रद्धालुओं के पसीने
गजरौला। आषाढ़ अमावस्या पर तिगरी में करीब एक किमी तक लगे जाम ने श्रद्धालुओं के पसीने छुड़ा दिए। इस कदर जाम लगा कि पैदल निकलना भी
मुश्किल हो गया। उधर हाईवे पर भी कई बार वाहनों के पहिए थमे। मगर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने जाम नहीं लगने दिया।
मंगलवार को आषाढ़ माह की अमावस्या पर पुलिस का सारा फोकस हाईवे को जाम मुक्त रखने का था। इस कारण इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम राम संजीवन यादव, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार व दरोगा देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मी हाईवे पर मुस्तैद हो गए। हापुड़ जिले की सीमा से लेकर ब्रजघाट चौकी तक पुलिसकर्मियों ने कोई भी वाहन नहीं रुकने दिया। उधर तिगरी में दो दरोगाओं के नेतृत्व में महज दस पुलिसकर्मी ही तैनात थे, जबकि यहां पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। गंगा किनारे दूर तक मेला जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण गंगा तट बांध से लेकर तिगरी गंगा तट तक जाम लग गया।
जाम में फंसे लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसे श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण तिगरी में कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात बन गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।