सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six UPCDA roads will be rejuvenated at a cost of Rs 265.49 lakh.

Amethi News: यूपीसीडा की छह सड़कों का 265.49 लाख से होगा कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Six UPCDA roads will be rejuvenated at a cost of Rs 265.49 lakh.
विज्ञापन
जगदीशपुर। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) छह सड़कों का निर्माण कराएगा। इसके लिए 265.49 लाख रुपये का आकलन तैयार कर प्रस्ताव जीपीएमएस (गर्वनमेंट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर भेज दिया गया है।
Trending Videos

नए वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। यूपीसीडा सिविल कार्यालय खंड-6, जगदीशपुर ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें प्राधिकरण के सेक्टर-4 की चार सड़कें शामिल हैं। ये सड़कें एस-1, एस-3, एस-5 और एस-2 के आंशिक भाग हैं। इसके साथ ही हाउसिंग क्षेत्र की सर्विस सड़क और सड़क नंबर-2 भी बनेंगी। इन सड़कों की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। इससे औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और कर्मचारियों को परेशानी होती है। भारी वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतें आती हैं। कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रस्ताव 30 जनवरी 2026 को जीपीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया गया था। अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीडा सिविल कार्यालय खंड-6, जगदीशपुर के सिविल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण तुरंत प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed