पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti Irani arrives in Amethi after Rahul's visit, sparking political debate

Amethi News: राहुल के दौरे के बाद अमेठी पहुंचीं स्मृति, बढ़ीं सियासी चर्चाएं

Thu, 28 May 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani arrives in Amethi after Rahul's visit, sparking political debate
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी की राजनीति में सक्रिय नजर आने लगी हैं। बुधवार को एक साल बाद उनका तीसरा अमेठी दौरा कई मायनों में चर्चा का विषय रहा। न कोई जनसभा हुई, न मंच सजा और न ही मीडिया से बातचीत हुई, लेकिन पूरे दिन उनका दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने दौरे की शुरुआत दिवंगत कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर की। परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने संवेदना जताई और पार्टी के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके बाद संगठन की बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक सक्रिय होने का संदेश दिया। लोकसभा चुनाव में किशोरी लाल शर्मा से हार के बाद स्मृति ईरानी पहली बार 26 मई 2025 को अमेठी आई थीं। इसके बाद शारदीय नवरात्र में उन्होंने जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में पहले से पूजन सामग्री भी भेजवाई गई थी। उस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक सक्रियता से भी जोड़कर देखा गया था। हाल में राहुल गांधी के गौरीगंज दौरे के बाद से ही स्मृति ईरानी के अमेठी आने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।


बुधवार का दौरा भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि पूरे कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक बयान देने से दूरी बनाए रखी। इसके बावजूद उनके इस शांत दौरे ने अमेठी की सियासत में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed