{"_id":"6a19e0775d0a419eae0b0179","slug":"sp-merely-uses-backward-classes-rajbhar-amethi-news-c-96-1-ame1002-166986-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में पिछड़ों का सिर्फ इस्तेमाल : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में पिछड़ों का सिर्फ इस्तेमाल : राजभर
Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुए हंगामे के बाद कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सपा और उसकी पीडीए राजनीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में गैर यादव पिछड़ों और दलितों का इस्तेमाल केवल चुनावी राजनीति के लिए किया जाता है।
राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बहुजन समाज के लोगों को पार्टी में झंडा उठाने, दरी बिछाने और वोट दिलाने तक सीमित रखा गया है, जबकि सत्ता और सम्मान का लाभ कुछ चुनिंदा लोगों को मिलता है। उन्होंने विधायक आवास प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला विधायक और उनके परिवार के साथ हुई कथित अभद्रता के बाद भी पार्टी नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में एक वर्ग विशेष के प्रति मोह के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को केवल नारे और पोस्टरों तक सीमित रखा गया है। राजभर की इस टिप्पणी के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी अपने-अपने पक्ष में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विधायक आवास प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।