सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sunita became the president of the trade board

Amethi News: सुनीता बनीं व्यापार मंडल की अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sunita became the president of the trade board
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज बाजार में मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शपथ ग्रहण समारोह संग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाजार में मनोनीत महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
Trending Videos



बाजार की महिला प्रकोष्ठ इकाई में अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, सचिव संध्या पांडेय, संगठन मंत्री बबीता, उपाध्यक्ष अर्चना अग्रहरि को मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को अतिथियों ने मनोनयन पत्र दिए। शपथ के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प लिया। उन्होंने ईमानदारी और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से संगठन सशक्त होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामकरन मौर्य और संचालन महामंत्री रामसेवक विश्वकर्मा ने किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष गुप्ता, अरविंद साहू, महेश तिवारी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed