{"_id":"69975dfcf2146a43ac095665","slug":"teachers-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-159234-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के रायपुर फुलवारी में मृतक राम प्रकाश वर्मा के गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के रायपुर फुलवारी स्थित मकान में गुरुवार को सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा (46) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीएलओ कार्य के दबाव से मानसिक तनाव का जिक्र है।
परिजनों के अनुसार राम प्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के गौहानी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी मीरा कुछ दिन पहले बच्चों के साथ ससुराल बढ़ईपुर चली गई थीं और वह रायपुर फुलवारी स्थित मकान में अकेले रह रहे थे। बुधवार रात फोन करने पर कॉल रिसीव न होने पर गुरुवार सुबह परिजन मकान पहुंचे। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी की छत के सहारे अंदर झांककर देखा गया तो उनका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीएलओ कार्य और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मानसिक परेशानी का उल्लेख है और किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बेटा बोला, तनाव में रहते थे पिता
बेटे आलोक वर्मा ने बताया कि विभागीय कार्य का दबाव काफी था जिससे पिता तनाव में रहते थे। घटना से पहले गांव जाते समय बीआरसी से फोन आया था, जिसमें मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े फार्म तत्काल जमा करने का दबाव बनाया गया। जानकारी न देने पर सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई थी। पिता लल्लन प्रसाद वर्मा के अनुसार घर में कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। वह करीब एक माह से सुबह से देर रात तक बीएलओ कार्य में लगे रहते थे, जिससे मानसिक तनाव था।
बिलख पड़ी पत्नी, बच्चे सदमे में
घटना के बाद पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12) सदमे में हैं। पिता लल्लन वर्मा सहित परिजनों को ग्रामीण ढांढस बंधा रहे हैं।
विभाग से नहीं की थी कोई शिकायत : बीईओ
प्रतापगढ़ के सड़वा चंदिका ब्लॉक के बीईओ जंगीलाल ने बताया कि शिक्षक की ड्यूटी पंचायत मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाई गई थी, जिसे उन्होंने पूरा कर लिया था। इसके बाद नियमानुसार उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी और बुधवार को उन्होंने ड्यूटी की भी थी। विभाग से किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई थी।
Trending Videos