सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers surrounded the DIOS office

Amethi News: शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers surrounded the DIOS office
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शहर स्थित डीआईओएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन दिया।
Trending Videos



प्रदेश महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जनपद स्तर की लंबित समस्याओं को उठाते हुए एनपीएस अपडेशन, सिटिजन चार्टर का अनुपालन, एनपीएस की धनराशि को जीपीएफ में स्थानांतरित करने, एनपीएस बिल को वेतन बिल के साथ कोषागार भेजने, एसीपी और चयन वेतनमान सहित कई मांगों को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण लंबे समय से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता सकारात्मक रही।


धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश चौधरी, जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, जिला मंत्री आनंद जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष सूरज सेन, जिला संरक्षक अंजनी कनौजिया, डॉ. रमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed