सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The scoundrels snatched Rs 1 lakh from the groom's father and fled.

Amethi News: दूल्हे के पिता से एक लाख छीने कर भागे बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels snatched Rs 1 lakh from the groom's father and fled.
अमेठी ​कस्बा ​स्थित मैरिज लॉन में परिवारीजनों को छिनैती के बारे में बताते रंगनाथ मिश्र। 
विज्ञापन
संग्रामपुर। अमेठी कस्बे स्थित एक मैरिज लॉन के पास बृहस्पतिवार रात बरात के दौरान दूल्हे के पिता के हाथ से नकदी भरा बैग छीन कर बदमाश भाग निकले। बैग में एक लाख रुपये थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शहर में दुस्साहसिक वारदात से पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending Videos

संग्रामपुर के तिवारीपुर करनाईपुर गांव निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र दीपक गृह मंत्रालय में सांख्यिकी अधिकारी हैं। दीपक का विवाह ठेंगहा गांव निवासी अंबिका की बेटी निवेदिता से किया गया है। कार्यक्रम अमेठी कस्बे के मैरिज लॉन में हुआ। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे ककवा रोड स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह से बरात रवाना हुई। डीजे और बैंड की धुन पर बराती नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक अचानक रंगनाथ मिश्रा के पास पहुंचा और उनके हाथ से बैग झपट लिया। कुछ दूरी पर बाइक पर खड़े दो युवक उसका इंतजार कर रहे थे। बैग लेकर बदमाश दोनों साथियों के पास पहुंचा और तीनों बाइक से भाग निकले। रात में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र और कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके का निरीक्षण किया गया और मौजूद लोगों से जानकारी ली गई।
शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
डीजे पर नाचा, फिर बैग छीना
मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा है कि संदिग्ध युवक बरात में बराती बनकर शामिल हुआ था। उसने नाश्ता किया और बरात के साथ द्वारपूजा स्थल तक गया। डीजे पर नृत्य भी किया, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। युवक ने अवसर देखकर वारदात कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed